उत्तर प्रदेशमैनपुरी

मैनपुरी में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद बोलीं डिंपल यादव, ये जीत नेताजी को श्रद्धांजलि है

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकभा उपचुनाव में सपा की उम्मीदवार डिंपल यादव की जीत पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जिन लोगों ने वोट देकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी है, मैं उन सभी का आभार प्रकट करता हूं। मैं इस जीत के लिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट करता हूं। वहीं डिंपल यादव ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी के सभी समर्थकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारी जीत के लिए कड़ी मेहनत की। मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं मैनपुरी के लोगों का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह जीत नेताजी (स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव) को श्रद्धांजलि है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन की वजह से खाली हुई मैनपुरी की लोकसभा सीट पर उनकी बहू और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। डिंपल ने 2.88 लाख वोटों के बड़े अंतर से बीजेपी के रघुराज शाक्य को पराजित कर दिया है। डिंपल यादव को उपचुनाव में 6 लाख 18 हजार 120 वोट प्राप्त हुए। उनके मुकाबले बीजेपी उम्मीदवार रघुराज शाक्य को 3 लाख 29 हजार 659 वोट मिले हैं।

सबकी निगाहें हालांकि मैनपुरी सीट पर हैं जिसका प्रतिनिधित्व पूर्व में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव करते थे। मुलायम इस सीट से पांच बार निर्वाचित हुए थे। यह सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई है। मैनपुरी में समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। लेकिन डिंपल यादव ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button