उत्तर प्रदेशलखनऊ

आस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमण्डल ने जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात

  • जलापूर्ति विभाग के कार्यालय में प्रतिनिधिमण्डल के साथ एक घंटे तक चली बैठक
  • बातचीत के दौरान जल शक्ति मंत्री ने उप्र में आस्ट्रेलियाई निवेश की संभावनाओं को परखा
  • स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, जल संरक्षण, कृषि के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने सिडनी दौरे से पहले शुक्रवार को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के गोमतीनगर स्थित कार्यालय में आस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमण्डल से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली बैठक में उन्होंने उत्तर प्रदेश में आस्ट्रेलियाई निवेश की संभावनाओं को परखा।

स्वतंत्र देव सिंह ने आस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमण्डल के साथ उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य, जल संरक्षण, जल संवर्धन, इंफ्रास्ट्रक्चर और कृषि के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को बढ़ाने पर विचार-विमर्श भी किया।

जल शक्ति मंत्री ने आस्ट्रेलियाई एम्बेसी की डिप्टी हाई कमिशनर सराह स्त्रो के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमण्डल से मुलाकात की। स्वतंत्र देव सिंह ने योगी सरकार द्वारा जल संसाधन, कृषि, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और आईटी सेक्टर में लगातार हो रहे सुधार,उपलब्धियों और परिवर्तनों की आस्ट्रेलियाई दल से चर्चा की। प्रदेश की खूबियों और औद्योगिक संभावनाओं को सामने रखते हुए उन्होंने आस्ट्रेलियाई निवेश के लिए प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों से विचार विमर्श किया।

मंत्री ने आस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमण्डल से कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश के लिए सबसे सुरक्षित है। योगी सरकार की नीतियों से यूपी देश की बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। अपराध, भ्रष्टाचार के लिए प्रदेश में कोई जगह ही नहीं है। प्रदेश सरकार निवेशकों को सुरक्षा और सहयोग की भी पूरी गारंटी दे रही है।

उन्होंने कहा कि देश में प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के बाद प्रदेश को सुरक्षित माहौल मिला है। आज यूपी में 12 बजे रात को भी बेटियां स्वतंत्र घूम सकती हैं। जन्म से लेकर शादी तक और पढ़ाई से लेकर उनके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी योगी सरकार ने उठा रखी है। उन्होंने प्रतिनिधि मण्डल को बताया कि यूपी में शिक्षा के स्तर में बड़े सुधार हुए हैं, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने पर भी लगातार काम हो रहा है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button