उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

सर्दी का सितम! दिल्ली में पारा 2.8 डिग्री, IMD का अलर्ट- नहीं मिलेगी अगले 48 घंटे तक राहत

देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी सितम ढा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के लोधी रोड में आज न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह में दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा दिखाई दिया, जिसकी वजह से वाहन चालक सड़कों पर लाइट जलाकर वाहन चलाते दिखे. वहीं, घने कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर फॉग अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. इसको लेकर आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. 8 किमी प्रति घंटे की की रफ्तार से हवा चल रही है. कोहरे की वजह से50 मीटर से भी सड़कों पर विजिबिलिटी 50 मिटर से भी कम है. वहीं, बर्फीली हवाओं की वजह से बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके इस वक्त कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं. प्रचंड सर्दी से हाल-फिलहाल राहत की कोई उम्मीद भी नहीं है.मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

मौसम केंद्र लखनऊ के कार्यवाहक निदेशक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, हवा की ऊपरी सतह में घने कोहरे के कारण सूरज की तपिश जमीन तक नहीं पहुंच पा रही है. नतीजतन धूप नहीं निकलने से दिन का तापमान भी कम ही रह रहा है. दानिकश ने बताया कि इसके साथ ही उत्तराखंड की ऊंचाई वाली पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद वहां से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन भरी सर्दी पैदा कर दी है. उन्होंने बताया कि आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है.

अगले 24 घंटों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों में राज्य के पश्चिमी हिस्सों में अनेक स्थानों पर तथा पूर्वी भागों में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि राज्य के ज्यादातर पश्चिमी इलाके और कुछ पूर्वी हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा. बुधवार को राज्य के अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद मंडलों में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा प्रयागराज मंडल में यह काफी नीचे रहा. राज्य के बाकी सभी मंडलों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने कहा है कि अगर लोग सर्दी में बाहर निकल रहे हैं तो गर्म कपड़े जरूर पहनें.

(भाषा के इनपुट के साथ)

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button