उत्तर प्रदेशवाराणसी

गायक शान ने अस्सीघाट पर अपनी मां सोनाली मुखर्जी का विधि विधान से श्राद्ध किया

वाराणसी। बॉलीवुड के जाने माने गायक शान (शांतनु मुखर्जी) ने रविवार को अस्सी घाट पर अपनी मां सोनाली मुखर्जी का विधि विधान से श्राद्ध किया। वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच शांतनु ने पुरोहित बलराम मिश्रा की देखरेख में श्राद्ध कर्म संपन्न किया। इस दौरान गायक को देखने के लिए प्रशंसक भी घाट पर जुटे रहे। श्राद्ध कर्म संपन्न होने के बाद शान अपने होटल के लिए रवाना हो गए।

उल्लेखनीय है कि गायक शान की मां सोनाली मुखर्जी का निधन जनवरी 2022 में हुआ था। सोनाली मुखर्जी भी गायिका थीं। वर्ष 1970 से 2000 तक उन्होंने कई फिल्मी गानों में कोरस गायक के तौर पर अपनी आवाज दी थी। पिता मानस मुखर्जी के निधन के बाद शान ने कहा था कि उनकी मां ने उन्हें और बहन को अकेले ही पाला था। शान एक प्रसिद्ध गायक, संगीत निर्देशक, एंकर और अभिनेता हैं। शान बॉलीवुड के प्रतिभाशाली गायकों में से एक हैं। शान नें हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु, उर्दू और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में गाया है। कई टीवी रियलिटी शो को जज किया है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button