उत्तर प्रदेशलखनऊ

अपर मुख्य सचिव खेल ने की जी-20 स्पोर्ट्स इवेन्ट्स बैठक

  • जी-20 के महत्व को आमजन तक पहुंचाने के लिए चार शहरों में होगी खेल प्रतियोगिताएं

लखनऊ। नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव, खेल, उप्र शासन की अध्यक्षता में रविवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जी-20 स्पोर्ट्स इवेन्टस के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव, नगर विकास, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, विशेष सचिव, नगर विकास, उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण, इन्द्रजीत सिंह, नगर आयुक्त, लखनऊ, डाॅ. आरपी सिंह, निदेशक खेल, उ0प्र0 एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

जी-20 के आयोजन तथा जी-20 के महत्व को आम जन तक पहुँचाने के लिए खेल विभाग चार शहरों लखनऊ, वाराणसी, आगरा एवं गौतमबुद्धनगर में विभिन्न खेल प्रतियोगितायें करायेगा और इस सम्बन्ध में शुरुआत 21 जनवरी को वैकाथन और मैराथन से होगी। इसके अतिरिक्त गौतमबुद्धनगर में बन रहे खेल स्टेडियम का नामकरण जी-20 के नाम से एवं जनपद लखनऊ के के0डी0सिंह बाबू स्टेडियम में बने बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल का नामकरण जी-20 के नाम से किया जायेगा।

क्रिकेट एसोसिएशन 21 जनवरी,2023 से युवाओं के लिए जी-20 क्रिकेट लीग शुरू करेगा। आगामी 15 फरवरी,2023 तक जो भी खेल प्रतियोगिताएं खेल विभाग द्वारा आयोजित करायी जायेंगी वह जी-20 के नाम से जानी जायेंगी। वैकाथन 03 किलीमीटर एवं मैराथन 05 किलोमीटर की आयोजित की जायेगी। वैकाथन का शुभारम्भ 5 कालीदास मार्ग से किया जायेगा तथा मैराथन का शुभारम्भ ‘‘हैरिटेज स्थान’’ से किया जायेगा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button