खेल-खिलाड़ी

लखनऊ को हराकर दिल्ली चैलेंजर्स ने फाइनल में किया प्रवेश

  • दिल्ली के खिलाड़ी विकास दीक्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया

लखनऊ। अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रुप-बी के सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली चैलेंजर्स की टीम ने लाइफ केयर लखनऊ को 49 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दिल्ली के खिलाड़ी विकास दीक्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में नौ विकेट गवाकर 301 रन बनाया, जिसने केशव शर्मा 48 रन, तरुण 43 रन, विकास दीक्षित ने 42 रन, कैफ 32 रन, केशव शर्मा 48 रनों का योगदान दिया।

लखनऊ के तरफ से गेंदबाजी करते हुए विशन पंचाल, करण डागर और हिमांशु यादव ने दो दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने 31वें ओवर में एक गेंद शेष रहते सभी विकेट गवांकर मात्र 252 रन ही बना सकी। लखनऊ से बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव सिंह ने 27 गेंदों में 3 चौके और चार छक्के की मदद से 47 रन बनाए।

वहीं टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाज डोबाल एकांश ने 28 गेंदों में 5 छक्के और दो चौके की मदद से 41 रन बनाए। करण डागर ने 35 रन की पारी खेली। दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कुलवंत खेजरवालिया ने 6 ओवरों में 39 रन देकर तीन विकेट लिए, वहीं विकास दीक्षित ने भी निर्धारित 7 ओवरों में 43 रन देकर 3 विकेट लिए। रमेश प्रसाद और अखिल कोहर ने दो-दो विकेट लिया। दिल्ली के खिलाड़ी विकास दीक्षित को मैन ऑफ द मैच के लिए मंडल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ राजेश यादव ने पांच हजार का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान किया। मैच का शुभारंभ डॉ वाई.के. मद्धेशिया और योगेश्वर मध्येशिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button