देशबड़ी खबर

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सीएम बोम्मई को बनाया चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में प्रदेश चुनाव अभियान समिति का गठन किया। पार्टी ने चुनाव प्रबंधन समिति की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को सौंपी है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह घोषणा की गई।

पार्टी ने लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बोम्मई को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख और वोक्कालिगा समुदाय से आने वाली करंदलाजे को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त कर, दो प्रभावशाली जातियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को चुनाव अभियान समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। पार्टी ने कर्नाटक के अपने केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं को भी दोनों समितियों में सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। कर्नाटक में इस साल मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button