उत्तर प्रदेशकौशांबीबड़ी खबर

उमेश पाल हत्याकांड में एक्शन में UP पुलिस…कातिल अब्दुल कवि के सास-ससुर से होगी पूछताछ

कौशाम्बी: प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के आरोपी और माफिया अतीक अहमद के करीबी अब्दुल कवि के सास ससुर को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सास-ससुर के साथ ही कई अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए पकड़ा है. बता दें कि विधायकराजू पाल हत्याकांड में सराय अकील थाना के भकन्दा गांव का रहने वाले अब्दुल कवि का नाम भी है. वहीं कौशांबी पुलिस ने अब्दुल की फोटो भी जारी की है, पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब्दुल कवि पर पहले 25 हजार का इनाम घोषित था, उसके बाद इस राशि को बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है. पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश है.

पुलिस ने रविवार को इसकी तस्वीर जारी की है. बसपा विधायक राजू पाल की 2005 में हत्या की गई थी. इसके बाद से अब्दुल कवि पुलिस की पकड़ से बाहर है. पुलिस 18 साल से कवि को पकड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक सफलता पुलिस के हाथ नहीं लग सकी है.

प्रशासन ने जमीदोंज किया मकान

बीते दिनों पुलिस और प्रशासन ने भकन्दा गांव में स्थित कवि का करीब तीन करोड़ रूपए की लागत से तैयार मकान बुलडोजर से गिरा जमींदोज कर दिया था. इस दौरान पुलिस ने मकान से 315 बोर के पांच तमंचे, 312 बोर का एक तमंचा और तीन चापड़ बरामद किए थे. पीडीए का कहना था कि इस मकान का नक्शा तैयार नहीं था. वहीं अवैध असलहा रखने के आरोप में पुलिस ने अब्दुल कवि के भाई अब्दुल कादिर को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बता दें कि अब्दुल कवि राजूपाल हत्याकांड का आरोपी है, वह पिछले 18 सालों से फरार चल रहा है. पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया है. 25 जनवरी 2005 को प्रयागराज में हुए बसपा विधायक राजू पाल की हत्या की जांच कर रही सीबीआई ने अब्दुल कवि का नाम प्रकाश में लाया था. 25 फरवरी को सीबीआई ने उसे भगोड़ा घोषित कर घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था. पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने तीन मार्च को उसके घर पर बुलडोजर चलवा दिया था.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button