देशबड़ी खबर

सदस्यता गंवाने के बाद बोले राहुल, मुझे धमका कर कोई चुप नहीं करा सकता, स्पीकर से शिकायत का कोई नतीजा नहीं निकला

लोकसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दोपहर अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मुद्दे पर अपनी बातें रखी। राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दुस्तान में लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है। सवाल मैंने एक ही पूछा था। अडानी जी की फाउंडेशन कंपनी है, जिसमें 20 हजार करोड़ किसी ने इंवेस्ट किया।

सवाल ये है कि ये 20 हजार करोड़ किसने हैं। मैंने संसद में पूफ्र लेकर दिखाया। अडानी जी और मोदी जी के रिश्ते के बारे में बताया। ये सभी पब्लिक डोमेन में हैं। रिश्ता पुराना है, जब मोदी जी गुजरात के सीएम थे। हवाई जहाज में मैंने फोटो दिखाई। फिर मेरी स्पीच को स्पंच किया गया। मैंने स्पीकर को चिट्ठी लिखी। मैंने कहा एयरपोर्ट अडानी जी को रूल बदलकर दिए गए। मैंने इसका सबूत भी दिया। फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ा।

राहुल गांधी ने कहा कि  संसद का नियम है कि किसी सदस्य पर कोई आरोप लगाता है तो उस सदस्य को जवाब देने का हक होता है। मैंने चिट्ठी लिखी कोई जवाब नहीं आया। स्पीकर के चैंबर में जाकर भी कहा कि इन्होंने झूठा आरोप लगाया और कहा कि आप मुझे बोलने क्यों नहीं दे रहे हैं। फिर स्पीकर मुस्कुरा कर करते हैं कि मैं कुछ नहीं कर सकता। राहुल ने कहा कि मैं हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहा और किसी से नहीं डरता हूं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button