देशबड़ी खबर

आफत की बारिश: हिमाचल में 50 से ज्यादा लोगों की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, एनडीआरएफ की 14 टीमें तैनात

शिमला। इन दिनों पूरे देश में बारिश का कहर जारी है। वहीं हिमाचल प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बता दें  हिमाचल प्रदेश में 13 जुलाई तक मंडी, कुल्लू मनाली, सोलन, सिरमौर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य में बारिश से अब तक करीब 4 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में करीब 80 सड़कें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं और करीब 200 से ज्यादा मकानों को नुकसान पहुंचा है। हिमाचल प्रदेश में एनडीआरएफ की 14 टीमें तैनात की गई हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button