ताज़ा ख़बरविदेश

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल की पत्नी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की पत्नी श्रीमती सीता दहल का लंबी बीमारी के बाद बुधवार की सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। वह 69 वर्ष की थीं। उनके परिवार में चार संतान हैं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर किया जाएगा। नेपाली प्रधानमंत्री के निजी चिकित्सक (फिजीशियन) प्रो. डाॅ. युवराज शर्मा ने बताया कि पार्किन्सन, मधुमेह उच्च तनाव से पीड़ित श्रीमती दहल को आज सुबह करीब आठ बजे दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत उपचार दिया गया। लेकिन काफी कोशिश के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। साढ़े आठ बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार देश में माओवादी आंदोलन की केंद्रीय सलाहकार रहीं श्रीमती दहल का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के मुख्यालय में 11 बजे से दोपहर एक बजे तक रखा जाएगा और दो बजे पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में बागमती नदी के तट पर पशुपति आर्यघाट पर उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button