देशबड़ी खबर

ताजिया का रूट बदला, फिर किया पथराव… ऐसे बिगड़ा दिल्ली में मुहर्रम पर माहौल

दिल्ली में मुहर्रम के मौके पर एक बार फिर से माहौल खराब करने की कोशिश की गई है. दिल्ली में मुहर्रम के ताजिया के जुलूस के दौरान कुछ आसामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की. जिसके बाद माहौल खराब हो गया. इस दौरान हंगामा काफी बढ़ गया तो पुलिस को बल प्रयोग करके माहौल को शांत कराना पड़ा. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर भारी पुलिसबल तैनात किया ताकि माहौल फिर से न बिगड़े. पुलिस ने माहौल खराब करने वाले लड़कों की पहचान शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला दिल्ली के नांगलोई का है. यहां पर शनिवार को मुहर्रम के मौके पर कई जगहों से ताजिया निकाला जा रहा था. जब ताजिया किराड़ी प्रेम नगर से होते हुए सूरजमल मेट्रो स्टेशमन के पास पहुंचा तो कुछ लोग जुलूस को सूरजमल स्टेडियम के अंदर ले गए. हालांकि जुलूस को स्टेडियम के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी. दिल्ली पुलिस के साथ बैठक में ऑर्गेनाइजर ने एक रूट तय किया था जिसमें स्टेडियम शामिल नहीं था.

स्टेडियम में जाने पर हुआ बवाल

पुलिस ने जुलूस को अंदर जाने से रोका तो जुलूस में मौजूद कुछ उपद्रवी मौजूद थे. जिन्होंने पुलिस टीम पर स्टेडियम के गेट पर पथराव शुरू कर दिया. कुछ उपद्रवी तलवार लाठी डंडे लेकर सड़कों पर घूमने लगे और दिल्ली पुलिस की गाड़ी और डीटीसी बसें और कुछ प्राइवेट गाड़ियों के शीशे तोड़े गए. उपद्रव इतना बढ़ गया कि 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करके स्थिति पर काबू पाया. फिलहाल सूरजमल मेट्रो स्टेशन के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

उपद्रवियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

माहौल को शांत रखने के लिए मौके पर कई पुलिस के अफसर मौजूद रहे. जिनमें डीसीपी, जॉइंट सीपी, स्पेशल सीपी भी उपस्थित रहे. पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ दंगा भड़काने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज करने की तैयारी कर ली है. पुलिस के हाथ जो वीडियो लगी है उस वीडियो के जरिए कई उपद्रवियों को चिन्हित किया गया है, जिनकी इस मामले में गिरफ्तारी भी की जाएगी.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button