कारोबार

Gas Cylinder Price : अपडेट हुए गैस सिलेंडर के दाम, जानें आपके शहर में कितना हुआ सस्ता

देश के चारों महानगरों में गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिला है, लेकिन ये बदलाव कर्मिशयल गैस सिलेंडर की कीमतों में आया है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार पांचवें महीने में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 93 रुपये से 100 रुपए से कटौती देखने को मिली है. बीते महीने देश की राजधानी दिल्ली में एक जुलाई को कोई बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन 4 जुलाई को दाम में 7 रुपये का मामूली इजाफा किया गया. इस बार सबसे ज्यादा कटौती यानी बाकी तीन महानगरों के मुकाबले 7 रुपये ज्यादा कटौती की गई है. आइए आपको भी बताते हैं आखिर देश के चारों महानगरों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत कितनी हो गई है.

कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

  1. देश की राजधानी दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती हुई है और दाम 1680 रुपये पर आ गए हैं. पिछली बार 4 जुलाई को 7 रुपये का इजाफा हुआ था और दाम 1780 रुपये पर आ गए थे.
  2. कोलकाता में गैस सिलेंडर की कीमतों में 93 रुपये की कटौती देखने को मिली है और दाम 1802.50 रुपये पर आ गए हैं. पिछली महीने कीमतें 1895.50 रुपये थी.
  3. मुंबई में भी गैस सिलेंडर की कीमत में 93 रुपये की कटौती की गई है. जिसकी वजह से दाम 1640.50 रुपये पर आ गए हैं. जुलाई के महीने में इस कैटेगिरी के सिलेंडर के दाम 1733.50 रुपये थी.
  4. दक्षिण भारत के सबसे बड़े महानगर चेन्नई में गैस सिलेंडर की कीमत में 92.5 रुपये की कटौती की गई है और दाम 1852.50 रुपये पर आ गई है. जुलाई के महीने में यहां के लोगों को 1945 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं.

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं

वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार पांचवें महीने में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. देश की राजधानी दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम 1103 रुपये पर बने हुए हैं. वहीं दूसरी ओर कोलकाता में 1129 रुपये दाम है. मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1102.50 रुपये बनी हुई है और चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर 1118.50 रुपये पर मिल रहा है. चारों महानगरों में गैस सिलेंडर की कीमत में मार्च के महीने में आखिरी बार कोई बदलाव देखने को मिला था.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button