उत्तर प्रदेशबड़ी खबरहाथरस

हाथरस में भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली और डंपर में भिड़ंत; 5 की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां सहपऊ में एक ट्रैक्टर और डंपर में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 21 लोग जख्मी हो गए. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया.

जानकारी के मुताबिक, एटा के जलेसर से ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर लगभग 2 दर्जन श्रद्धालु मथुरा स्थित गोवर्धन की परिक्रमा लगाने जा रहे थे. इसी बीच, जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली हाथरस के सादाबाद रोड पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे डंपर से उसकी टक्कर हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, वहीं गंभीर रूप से तीन घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. वहीं, एक व्यक्ति को अलीगढ़ भेजा गया है.

सभी श्रद्धाुल एक-दूसरे के रिश्तेदा

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली पर सवार सभी श्रद्धाुल एक-दूसरे के रिश्तेदार थे. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, हादसे के बाद डंपर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर पलट गई थी, जिसके नीचे कई लोग दब गए थे. ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया. ट्रैक्टर ट्राली पर लगभग दो दर्जन लोग सवार थे.

पुलिस अधीक्षक ने ली हादसे की जानकारी

वहीं, पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंच पुलिसकर्मियों को घायलों के इलाज का उचित प्रबंध करने का निर्देश दिया. घायलों में सुल्तान सिंह, अंकित कुमार, हेमलता और विक्रम सिंह शामिल हैं. साथ ही इस हादसे में माधुरी, अभिषेक, कृष्णपाल, विष्णु, पवन, बृजेश, संता, रामवती देवी को भी चोटें आई हैं. हादसा शुक्रवार देर रात हुआ है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि डंपर चालक को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button