उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखीमपुर खीरी

गदर-2 फिल्म देखने गया युवक चलते-चलते गिरा, हार्ट अटैक से मौत

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां थिएटर में गदर-2 फिल्म देखने जा रहे युवक की लाउंज हॉल में अचानक गिरकर मौत हो गई. युवक की मौत की सूचना पर थिएटर में हड़कंप मच गया. यह पूरी घटना थिएटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कानूनी कार्रवाई में जुटी गई.

शनिवार की शाम का है मामला :सदर कोतवाली क्षेत्र के द्वारकापुरी मोहल्ला निवासी अक्षत तिवारी (32) शनिवार की शाम बजे वह शहर के फन सिनेमा हॉल में गदर-2 फिल्म देखने गया था. अक्षत फन सिनेमा हॉल के गेट के पास ही पहुंचा था. इसी दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से एक कुर्सी पर गिर पड़ा. गिरने बाद घटनास्थल पर ही अक्षत की मौत हो गई. यह पूरी घटना हॉल में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई.

सीसीटीवी में दिख रहा है कि अक्षत के गिरने के बाद दो युवक उनके पास तुंरत पहुंच गए. जहां अक्षत कुर्सी के नीचे गिरा पड़ा है. युवकों की आवाज के बाद मौके पर अन्य युवक पहुंच गए. लोगों ने अक्षत को संभालने की कोशिश की. साथ ही पानी का छींटा मारा गया. इसके बाद भी वह उठ नहीं सके. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस और उनके परिजनों को फोन कॉल के से सूचना दी. सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात बताई है.

पुलिस कर रही जांच :एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि एक थियेटर में फिल्म देखने गए युवक की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है. इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई. जानकारी के अनुसार युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है. हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button