उत्तर प्रदेशबड़ी खबरवाराणसी

वाराणसी के होटल में मिली तमिलनाडु के पति-पत्नी की लाश, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी: जिले के भेलूपुर थाना अंतर्गत शिवाला क्षेत्र के एक होटल में पति-पत्नी की लाश मिली है. होटल के कमरे में पत्नी का शव बेड पर था, जिसे जमीन पर लेटे पति ने गले लगाया हुआ था. दंपति तमिलनाडु के रहने वाले थे. वहीं, पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

होटल मैनेजमेंट के अनुसार पिछले दो दिन से पति-पत्नी में से कोई कमरे से बाहर नहीं आया था और न ही किसी तरह का कोई ऑर्डर नहीं दिया था. अनहोनी की सूचना पर होटल मैनेजमेंट ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के कर्मचारियों से मास्टर चाबी लेकर रूम खोला. जिसके बाद यह मंजर देखने को मिला.

होटल मैनेजमेंट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के कोयंबटूर के रहने वाले रेवता मोहनराज अपनी पत्नी के साथ 18 अगस्त को बनारस आए थे. उन्होंने 15 दिन के लिए होटल को बुक किया था. 1 सितंबर को इन्हें चेक आउट करना था. जब से दोनों आए थे, सुबह उठकर विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन करते थे.

इस पूरी घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीसीपी आरएस गौतम ने बताया कि मौके पर जो दवाइयां मिली हैं, उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. वहीं, पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा. दंपत्ति के परिवार को पुलिस ने सूचना दे दी है. परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. डीसीपी का कहना है कि यह प्रथम दृष्यता आत्महत्या का मामाल लग रहा है.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button