उत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगर

मुजफ्फरपुर : बागमती नदी में नाैका पलटने से 16 बच्चों के डूबने की आशंका

मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद पुलिस आउटपोस्ट (ओपी) क्षेत्र के मधुपट्टी घाट पर बागमती नदी में आज एक नौका के पलट जाने से 16 बच्चों के डूब मरने की आशंका हैं। मुजफ्फरपुर पूर्वी के पुलिस उपाधीक्षक शहरयार अख्तर ने गुरुवार को यहां बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, नौका पर 33 बच्चे सवार थे। नौका के नदी की तेज धार की चपेट में आ जाने से यह दुर्घटना हुई।

अभी तक स्थानीय लोगों की मदद से 17 बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है जबकि अन्य की तलाश जारी है। श्री अख्तर ने बताया कि सुरक्षित बाहर निकाले गए बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और सामान्य प्रशासन के अधिकारी बचाव एवं राहत दल के साथ कैंप कर रहे हैं। दुर्घटना का कारण नौका पर क्षमता से अधिक बच्चों का सवार होना बताया जाता है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button