उत्तर प्रदेशप्रयागराज

काशी के ज्ञानवापी मामले की इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई आज

प्रयागराजः काशी के ज्ञानवापी परिसर मामले की आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. दोनों पक्षों के अधिवक्ता हाईकोर्ट में इस मामले में अपने-अपने तरीके से जिरह करेंगे.

 

बता दें कि इससे पहले इस मामले की सुनवाई बीती 12 सितंबर को थी. चूंकि उस दौरान अधिवक्ताओं की हड़ताल थी. इस वजह से मुख्य न्यायाधीश प्रितिंकर दिवाकर की अदालत ने ऑनलाइन सुनवाई की अनुमति दी थी. ऑनलाइन सुनवाई के दौरान कोई भी अधिवक्ता पेश नहीं हुआ, इस वजह से मामले की सुनवाई नहीं हो सकी. इस पर हाईकोर्ट ने कहा था कि अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर यानी सोमवार को होगी.

दरअसल, बनारस की कोर्ट में दायर वाद की पोषणीयता को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी. हिंदू पक्ष की ओर से मांग की गई थी कि जहां पर ज्ञानवापी मस्जिद मौजूद है उस जगह मंदिर बहाल करने की अनुमति दी जाए. अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी की ओर से यह याचिका दायर की गई थी. इसमें ज्ञानवापी परिसर के सर्वे को भी चुनौती दी गई थी.

कमेटी के अधिवक्ता की ओर से मामले के अध्ययन के लिए अतिरिक्त समय की मांग की गई थी, इस पर हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 12 सितंबर की तिथि तय की थी. साथ ही हाईकोर्ट की ओर से ऑनलाइन सुनवाई की अनुमति दी गई थी. 12 सितंबर को किसी अधिवक्ता के पेश न होने के कारण मामले की सुनवाई नहीं हो सकी. इस पर हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 18 सितंबर की तिथि तय की थी.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button