अम्बेडकरनगरउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

प्रेमिका के घर पहुंचे युवक ने पूरे परिवार पर किया चाकू से हमला, खुद की भी गई जान

आईजी जोन अयोध्या परिक्षेत्र प्रवीण कुमार ने किया घटनास्थल का दौरा

टांडा/ अंबेडकरनगर। मंगलवार देर रात हंसवर थाना क्षेत्र के ग्राम हंसवर के पुरवा झाझवा में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पुरवे नौनरा का 25 वर्षीय असीम पुत्र समसुलहक ने प्रेमिका से मिलने उसके घर झाझवा गया था। इसी बीच परिवार के सो रहे अन्य सदस्य जाग गये। असीम ने प्रेमिका के दादा जहीर खान पुत्र गुलाम हुसैन के चाकू से वार कर दिया जिससे मौके पर 70 वर्षीय जहीर खान की मौत हो गई।

बीच बचाव के दौरान घर के तीन अन्य सदस्य जहीर खान की पत्नी तहजीब पुत्री आयशा तथा हिलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के सदस्यों ने हमलावर असीम को पकड़ कर उसकी डंडों से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया जहां उसकी मौत हो गई।

परिवार के तीन सदस्यों में दो की हालत गंभीर है उन्हें जिला अस्पताल से डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। मर्डर की जांच में एडिशनल एसपी संजय राय, एसपी अजीत कुमार सिन्हा, तथा फॉरेंसिक टीम भी घर पर पहुंची वहीं घर पर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सरोज के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वही घटनास्थल का दौरा आईजी जोन अयोध्या परिक्षेत्र प्रवीण कुमार ने किया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button