अमेठीउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बर

DM ने बन्धन बैंक की शाखा का किया उद्घाटन।

 जिला मुख्यालय गौरीगंज में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बंधन बैंक की गौरीगंज-अमेठी शाखा का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर बैंक के संचालन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह बैंक छोटे-छोटे ऋण और महिला समूहों को ऋण देने का कार्य करने की दिशा में अच्छा कार्य कर रहा है। इस मौके पर मौजूद रीजनल हेड अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि बन्धन बैंक ने महिला सशक्तीकरण के लिए महिला समूह ऋण से व्यवसाय शुरू किया था। बन्धन बैंक को 2015 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से बैंकिंग लाइसेन्स प्राप्त हुआ और वर्तमान में देश भर में 1600 से अधिक शाखाएँ कार्यरत हैं। इस समय 5500 से अधिक महिला समूह बैंक के ऋण से संचालित हैं। बन्धन बैंक में सभी बैंकिंग सेवायें जैसे पैसे की जमा-निकासी, बचत खाता, चालू खाता, फिक्स डिपॉजिट और ऋण की सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि अन्य बैंकों की तुलना में बचत खाता में 6 प्रतिशत और फिक्स डिपॉजिट में 7.85 और वरिष्ठ नागरिक को 8.35 प्रतिशत ब्याज दरें देय है। जल्दी ही लाकर की सुविधा भी इस शाखा पर उपलब्ध होगी। इस अवसर पर क्लस्टर हेड सौरभ सिन्हा,शाखा प्रबंधक,आशीष द्विवेदी, सहायक शाखा प्रबंधक बृजेश सिंह, सहायक प्रबंधक राहुल शर्मा व कैशियर अर्चना पाण्डेय के अलावा पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश मटियारी, पूर्व सभासद सतीश श्रीवास्तव, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button