देशबड़ी खबर

प्रियंका गांधी ने कहा- स्त्री की इच्छा से लेकर बच्चों की शिक्षा तक, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की गारंटी

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज चुनाव प्रचार करने आ रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने राज्य प्रवास के पूर्व कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस स्त्री की इच्छा से लेकर बच्चों की शिक्षा तक, सब कुछ की गारंटी दे रही है।

वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट किया, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की गारंटी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए, किसानों का कर्ज माफ, 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट हाफ, पुरानी पेंशन लागू, 500 रूपए में गैस सिलेंडर, 2 लाख खाली सरकारी पद भरेंगे, स्कूली छात्रों को छात्रवृत्ति, न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, युवाओं को 3000 रुपए का बेरोजगारी भत्ता, 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा,

प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में 100 प्रतिशत छूट, 25 लाख रु. तक का बीमा, ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण और जाति जनगणना की है। उन्होंने कहा कि स्त्री की इच्छा से बच्चों की शिक्षा तक, गांव, किसान, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सब कुछ की कांग्रेस की गारंटी है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button