देश

खड़गे का मोदी पर कड़ा प्रहार, कहा- सबका साथ, सबका विकास के नारे ने कर दिया सबका सत्यानाश, विपक्ष को डराकर करना चाहते हैं राज

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महंगाई, बेरोजगारी और एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नातेंद्र मोदी पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि सबका साथ, सबका विकास के उनके नारे ने सबका सत्यानाश कर दिया है। खड़गे ने आज यहां गीता कालोनी के रामलीला मैदान में आयोजित ‘न्याय संकल्प सम्मेलन’ में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में न्याय के पांच स्तंभ लेकर निकले हैं। वह जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसा कदम कभी किसी पार्टी के नेता ने नहीं उठाया।

ये संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है और इसमें असफल हुए तो सबको तकलीफ होगी। उन्होंने कहा “आज हर अख़बार में मोदी की गारंटी के नाम से विज्ञापन छपता है। हर साल दो करोड़ नौकरियां देने और लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपये देने के वादों को पूरा नहीं किया गया है।

युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को धोखा हुआ है। दिल्ली में जो विकास हुआ वश सब कांग्रेस की देन है। सोनिया गांधी जी के समर्थन से शीला दीक्षित जी ने दिल्ली का विकास किया।” कांग्रेस अध्यक्ष ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी सरकार पर हमला किया और कहा कि विभागों में 30 लाख पद खाली हैं लेकिन मोदी सरकार नौकरियां इसलिए नहीं दे रही है क्योंकि इसमें आरक्षण से एससी-एसटी और ओबीसी के लोग आएंगे।

हर घंटे एक किसान और दो नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। आम आदमी पर टैक्स और जीएसटी का भारी बोझ है। मोदी सरकार अमीरों को करोड़ों रुपये कर्ज दे रही है लेकिन किसानों को देने के लिए पैसा नहीं हैं। इन्होंने छोटे व्यापारियों को मदद का भरोसा दिया लेकिन कर्ज केवल भारतीय जनता पार्टी और स्वयंसेवक संघ के लोगों को दिया गया। कांग्रेस ने जो बनाया, भाजपा उसे बेच रही है। पिछले 10 वर्षों में भाजपा लोगों की भावनाओं से खेलकर बांटो, राज करो की नीति पर चलती रही। वह भगवान को भी वोट बैंक के लिए इस्तेमाल कर रही है और सत्ता में ऐसे लोग बैठेंगे तो देश बर्बाद हो जाएगा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button