कारोबार

टीवीएस मोटर भविष्य की प्रौद्योगिकियों पर 5,000 करोड़ रुपये करेगी निवेश

नई दिल्ली। टीवीएस मोटर कंपनी ने शनिवार को कहा कि वह भविष्य की प्रौद्योगिकियों के डिजाइन, विकास और तैनाती के लिए 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

टीवीएस मोटर कंपनी के प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने एक बयान में कहा, ”हमारा आधार इंजीनियरिंग और अनुसंधान एवं विकास है। यह क्षेत्र ठोस डिजाइन और विकास क्षमता वाले 2,000 से अधिक इंजीनियरों द्वारा संचालित है। हमारा लक्ष्य प्रौद्योगिकी के जरिए अपने ग्राहकों के जीवन की गुणवत्ता को बदलना और गतिशीलता के भविष्य को फिर से परिभाषित करना है।”

टीवीएस मोटर कंपनी दोपहिया और तिपहिया वाहन बनाती है और अपने कुल उत्पादन का लगभग 30 प्रतिशत निर्यात करती है। कंपनी की 80 देशों में उपस्थिति है। कंपनी ने अपनी निर्यात हिस्सेदारी को बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य तय किया है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button