उत्तर प्रदेशलखनऊ

पबों और होटलों में ड्रग सप्लाई करने वाले मास्टर माइंड सहित तीन गिरफ्तार

लखनऊ। नौजवान लड़के, लड़कियों को बार, पबों व होटलो में जाकर एमडीएमए ड्रग व चरस की सप्लाई करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तर तस्करों के पास से 40 लाख रुपये की एमडीएमए व चरस बरामद की गई है। एसटीएफ ने  एमडीएमए ड्रग व चरस की सप्लाई करने वाले गैंग के मास्टर माइंड सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ड्रग व चरस की डीलिंग के दौरान की गई। एसटीएफ ने एहसान अफजल खान उर्फ़ राजा, दीपक कुमार गुप्ता व करन मेहता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 66 ग्राम एमडीएमए ड्रग व 500 ग्राम चरस,स्विफ्ट कार,मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद किया गया है।

एसटीएफ उत्तर प्रदेश को पिछले काफी दिनों से संगठित तौर पर नौजवान लड़के-लड़कियों व छात्र-छात्राओं को बार, पबों व  होटलो में जाकर एमडीएमए ड्रग व चरस की सप्लाई करने वाले संगठित गिरोह के सदस्यों के सम्बन्ध में सूचनायें प्राप्त की जा रही थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न टीमों को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया था।

नौजवान लड़के-लड़कियों व छात्र-छात्राओं को बार, पबों व रिहायशी होटलो में जाकर एमडीएमए0 ड्रग व चरस की सप्लाई करने वाले संगठित गिरोह के सरगना एहसान अफजल खान उर्फ़ राजा अपने साथी करन मेहता व दीपक गुप्ता के साथ दयाल पैराडाइज चौराहे पर अपनी स्विफ्ट कार, एमडीएमए ड्रग व चरस की सप्लाई करने आने वाला है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर  टीम द्वारा मादक पदार्थ तस्करी करने वाले संगठित गिरोह के सरगना एहसान अफजल खान उर्फ़ राजा को उसके सहयोगियों करन मेहता व दीपक गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button