उत्तर प्रदेशलखनऊ

डबल इंजन की सरकार आने के बाद देश, प्रदेश में व्यापक परिवर्तन : आनन्द द्विवेदी

गांव चलों अभियान के तहत बीजेपी महानगर अध्यक्ष ने किया बूथ पर प्रवास

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैंट विधानसभा के तहत बाबू कुंज बिहारी वार्ड की बूथ संख्या 179 पर प्रवास किया।

प्रवास के दौरान गीतापल्ली के क्षेत्रीय नागरिकों से संपर्क करते हुए केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का पत्रक घर-घर वितरण किया और आमजन के साथ संवाद किया।क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, समाज सेवको प्रबुद्धजनों के साथ चौपाल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। चौपाल में कहा कि डबल इंजन की सरकार आने के बाद देश और प्रदेश में व्यापक परिवर्तन हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार लोगों को सुरक्षा और सम्मान देने के साथ उन्हें स्वावलंबी भी बना रही है जिसके लिए समाज के हर तबके के लिए सरकारी योजनाएं का बेहद प्रभावी ढंग से क्रियान्वन किया जा रहा हैं।

लोकसभा चुनाव में पूरी लगन के साथ जुटने के लिए प्रोत्साहित करते हुए बूथ समिति राजन वर्मा और पन्ना प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। प्रवास के दौरान बूथ अध्यक्ष संजय मोहन के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button