उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

होली पर भीड़ के चलते खूब दौड़ी डग्गामार बसें, संचालकों ने काटी चांदी

लखनऊ। होली पर घर जाने वालों की भीड़ उमड़ने से डग्गामार बस संचालकों ने चांदी काटी। हर रूट पर डग्गामार बसें यात्री भरकर दौड़ती नजर आई। यात्री जान जोखिम में डालकर इन बसों में सफर करते नजर आए। डग्गामार बसें लखनऊ से बिहार और दिल्ली तक बेरोक टोक दौड़ती रही।

यात्रियों के अनुसार डग्गामार बसों का किराया रोडवेज बसों की तुलना में बहुत कम है। रोडवेज बस लखनऊ से दिल्ली तक का किराया वातानुकूलित बस से 1300 रुपए प्रति यात्री है। डग्गामार बसें 700 से 800 रुपये लेकर यात्रियों को दिल्ली तक सफर करा रही हैं।

लखनऊ के क्लार्क के पीछे शनिदेव मंदिर के निकट, ट्रांसपोर्ट नगर से कानपुर रूट के लिए, आगरा एक्सप्रेसवे के निकट से दिल्ली के लिए डग्गामार बसें दिन भर यात्रियों को लेकर दौड़ती रहीं। पॉलीटेक्निक चौराहे से थोड़ा आगे बढ़ कर डग्गामार बसें अयोध्या और गोरखपुर रूट के लिए चलती रहीं।

कई बार बसें अवध बस अड्डे तक यात्री भरने पहुंच गईं। इसके चलते परिवहन निगम और निजी बस संचालकों के बीच कहा-सुनी भी हुई। आरटीओ प्रवर्तन पंकज कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। त्योहार में टीमें तैयार कर रोक लगाई जाएगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button