देशबड़ी खबर

कांग्रेस को एक और झटका, पार्टी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली:  लोकसभा चुनाव के शंखनाद के साथ ही कांग्रेस को पार्टी एक और झटका लगा है। अब पार्टी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस्तीफे की चिट्ठी भी शेयर की है। गौरव वल्लभ ने अपने पोस्ट लिखा कि कांग्रेस पार्टी दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है और मैं उसमें खुद सहज महसूस नहीं कर पा रहा।

गौरव वल्लभ ने आगे लिखा-मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं।

इससे पहले बुधवार को ओलंपिक में मेडल जीतनेवाले बॉक्सर विजेंदर कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। विजेंदर सिंह ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से लड़ा था लेकिन हार गए थे।

पिछले कुछ दिनों से उनका नाम मथुरा सीट के लिए पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चल रहा था। मुथरा सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर हेमामालिनी को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस पार्टी हेमा मालिनी को टक्कर देने के लिए विजेंदर सिंह के नाम पर विचार कर रही थी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button