अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

तेज धमाके से उड़ा दो मंजिला मकान, एक की मौत-कई घायल, रेस्क्यू में जुटे जवान

अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगलाभारी गांव में शनिवार शाम चार बजे एक बड़ी घटना सामने आई है। एक मकान में अचानक हुए विस्फोट से एक लड़की की मौत हो गई और छह से अधिक संख्या में लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। विस्फोट कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। विस्फोट से दो मंजिला मकान ढह गया है। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुटी हुई है। पुलिस बल के साथ फायर कर्मी राहत और बचाव में लगे हुए हैं।

28 - 2024-04-13T180215.893

मिली जानकारी के अनुसार थाना पूराकलंदर क्षेत्र के पगलाभारी गांव में आटा चक्की चलने वाले के मकान में विस्फोट से एक की मौत व कई लोग जख्मी हो गए। पुलिस के मुताबिक अभी तक इस घटना में आधा दर्जन लोगो को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गांव में सीएफओ एमपी सिंह, अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष पूरा कलंदर रतन कुमार शर्मा व अन्य पुलिस कर्मी तथा अग्निशमन कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जिले से आईजी और एसएसपी भी मौके पर रवाना हो रहे हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button