इटावाउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अखिलेश की मौजूदगी में शिवपाल बोले- भाजपा को बहुत भारी मार्जिन से जिताना है

इटावा : जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के रायनगर में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में उनके चाचा शिवपाल यादव ने भाजपा को जिताने की अपील कर दी. कहा कि 7 मई भाजपा को भारी मार्जिन से जिताना है. शिवपाल के इस संबोधन से थोड़ी देर के लिए मंच पर मौजूद नेता और सभा में जुटे लोग असहज हो गए. हालांकि कहा जा रहा है कि शिवपाल गलती से यह बोल गए, लेकिन उनका यह बयान चर्चा का विषय बन गया.

दरअसल I.ND.I.A के कार्यकर्ता सम्मेलन का बुधवार को आयोजन किया गया था. जसवंत नगर में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ शिवपाल सिंह यादव समेत पार्टी के तमाम नेता मंच पर मौजूद थे. स्वागत भाषण और नेताओं के अभिनंदन के बाद जब शिवपाल के मंच से बोलने की बारी आई तो उन्होंने भाजपा के जिताने की अपील कर डाली. मंच से शिवपाल ने कहा- आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कहना है और आप लोगों को सुनना है. 7 मई को भारतीय जनता पार्टी को बहुत भारी मार्जिन से जिताना है.

शिवपाल के इस संबोधन के दौरान मंच पर मौजूद नेता और उपस्थित लोग कुछ देर के लिए असहज हो गए, हालांकि बीच में शिवपाल को किसी ने नहीं टोका. दरअसल, शिवपाल सपा को जिताने की अपील कर रहे थे लेकिन भाषण में ठीक इसके उलट कह दिया. चुनावी संग्राम के बीच शिवपाल का यह भाषण अब चर्चा का विषय बन गया है. बता दें कि शिवपाल यादव को पहले बदायूं से टिकट दिया गया था लेकिन उन्होंने अपने बेटे को चुनाव मैदान में उतारने की इच्छा जाहिर कर दी. फिलहाल सपा प्रत्याशी के तौर पर बदायूं से शिवपाल के बेटे आदित्य लड़ रहे हैं.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button