उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

8 बार वोट डालने के मामले में EC का एक्शन, सभी मतदान कर्मी निलंबित, दोबारा मतदान की सिफारिश

लखनऊ : एटा संसदीय सीट के चुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र पर युवक द्वारा बार-बार वोट करने के मामले में उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग ने कड़ी कार्रवाई की है. इस मतदान केंद्र के सारे कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

चुनाव आयोग ने इस मतदान केंद्र पर दोबारा चुनाव करने की सिफारिश की है. इस मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करके चुनाव आयोग को कार्रवाई करने का सुझाव दिया था. आरोपित युवक लगातार सात बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को वोट देता हुआ नजर आ रहा था. विपक्षी दल इस संबंध में चुनाव आयोग को निशाने पर ले रहे थे. इसके बाद में चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई की है.


उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सोशल मीडिया में एक व्यक्ति द्वारा कई बार मतदान करने का वीडियो प्रसारित हुआ है. घटना के संबंध में कई बिंदुओं पर कार्रवाई की जा चुकी है. उन्होंने बताया कि इस घटना की एफआईआर नायागांव पुलिस स्टेशन, एटा जिले में दर्ज की गई है.

उन्होंने बताया कि वीडियो में कई बार मतदान करते दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान गांव खिरिया पमरान के निवासी राजन सिंह के रूप में हुई है और पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया जा चुका है. मतदान दल के सभी सदस्यों को निलंबित करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं.

उन्होंने बताया कि संबंधित मतदान केंद्र में पुनर्मतदान की सिफारिश ECI को की गई है. यूपी के शेष चरणों में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाताओं की पहचान की प्रक्रिया का कठोरता से पालन करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button