उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलीगंज लखनऊ में भौतिक एवं रसायन विज्ञान प्रयोगशालाओं का हुआ लोकार्पण

लखनऊ। राजधानी लखनऊ अलीगंज में सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भौतिक एवं रसायन विज्ञान प्रयोगशालाओं का शुभारंभ हुआ। विज्ञान ही विकास का साधन है। विज्ञान शक्ति का केंद्र है। विद्यालय की प्रयोगशालाऍं वही साधन है विज्ञान का भारतीय दृष्टिकोण विज्ञान और आध्यात्मिक का जोड़ है। विद्या भारती विज्ञान समस्त पद्धति से धर्म आधारित शिक्षा प्रदान करती है।

यह बात आज विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री विज्ञान भारती ने भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान प्रयोगशालाओं के लोकार्पण के अवसर पर कही सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर क्यू, अलीगंज लखनऊ में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त दोनों प्रयोगशालायें आज से विद्यार्थियों द्वारा प्रयोग की जाएगी।

माॅं सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि डॉक्टर शिव कुमार जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक अवध प्रांत माननीय कौशल जी विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संगठन मंत्री श्रीमान हेमचंद्र जी तथा विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर शैलेश मिश्र जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया विधिवत पूजन अर्चन कर प्रयोगशालाओं का लोकार्पण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।

मंचासीन अतिथियों का परिचय एवं सम्मान प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह के द्वारा कराया गया विद्यालय की छात्राओं द्वारा समारोह गीत प्रस्तुत किया गया विद्यालय के यशस्वी प्रबंधक डॉक्टर शैलेश मिश्र ने विद्यालय का वृत्त निवेदन किया विद्यालय की बहनों द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं एकल गीत ने सभी को भाव विभोर कर दिया। इस प्रकार प्रयोगशालाओं का लोकार्पण संपन्न हुआ।

और कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष एवं चिकित्सा वैज्ञानिक डॉक्टर आर.के गर्ग जी ने सभी अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष के.आर कनौजिया क्षेत्र संपर्क प्रमुख राजेंद्र बाबू, प्रसिद्ध व्यवसायी विनय मिश्र उमेश द्विवेदी, डॉक्टर सुचिता चतुर्वेदी, हरेंद्र श्रीवास्तव नीरज तिवारी आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button