उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबहराइच

बहराइच: धार्मिक टिप्पणी मामले में 1000 पर दर्ज हुआ केस, लेकिन नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

धार्मिक टिप्पणी को लेकर नानपारा में दो सप्ताह पूर्व जमकर हुआ था प्रोटेस्ट

बहराइच। बहराइच के नानपारा नगर में दो सप्ताह पूर्व धार्मिक टिप्पणी को लेकर समुदाय विशेष के लोगों ने जमकर प्रोटेस्ट किया था। जिसमें पुलिस ने बहुसंख्यक समाज के एक नाबालिक को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया था। लेकिन एक हजार दर्ज अज्ञात लोगों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।

नानपारा कोतवाली के नगर क्षेत्र के मोहल्ला सुनार मंडी निवासी और चूड़ी वाली गली निवासी दो समुदायों के किशोरों के बीच धर्म को लेकर चैटिंग हुई थी। पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक समुदाय के हजार से अधिक लोगों ने सात अक्तूबर को सोनार मंडी पहुंचकर दूसरे समुदाय के किशोर के घर को घेर लिया था और आपतिजनक नारेबाजी की थी। जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई थी।

सूचना पर चार थानों की पुलिस और दो कंपनी पीएसी ने मोर्चा संभाला था। मौके पर उच्चाधिकारियों ने कैंप कर हालत काबू में किये थे। एक समुदाय की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर पर मुकदमा दर्ज बाल सुधार गृह भेजा था। वहीं दूसरे पक्ष के एक हजार से अधिक अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने वीडियो के आधार पर शिनाख्त कर गिरफ्तारी की बात बोली थी।

लेकिन घटना के दो सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक एक भी आरोपी की शिनाख्त कर गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। जिससे दूसरे समुदाय के लोगों में रोष है। नानपारा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जांच जारी है। वीडियो फुटेज में जांच के बाद गिरफ्तारी की जायेगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button