उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबर

CM योगी ने प्रयागराज में ‘मां की रसोई’ का किया उद्घाटन, सिर्फ 9 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन

महाकुम्भ नगर: महाकुम्भ मेले के शुरू होने से पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामुदायिक रसोई ‘मां की रसोई’ का उद्घाटन किया, जिसमें मात्र 9 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा कि सामुदायिक रसोई का संचालन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, नंदी सेवा संस्थान द्वारा स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में किया जाता है।

9 रुपये की थाली में क्या-क्या होगा?

मुख्यमंत्री योगी ने अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने ‘मां की रसोई’ का उद्घाटन किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा उपस्थित लोगों को भोजन परोसा। सरकार ने कहा, ‘‘नंदी सेवा संस्थान ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की सहायता के लिए यह पहल शुरू की है। मात्र 9 रुपये में लोगों को भोजन मिल सकेगा। भोजन में दाल, चार रोटियां, सब्जियां, चावल, सलाद और मिठाई मिलेंगी।’’

 

CM ने किया किचन का निरीक्षण

सीएम योगी औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ रसोई के किचन में पहुंचे। वहां उन्होंने खाना बनाने की प्रक्रिया और सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने खाने की गुणवत्ता और व्यवस्था की सराहना की।

उद्घाटन के बाद औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री को रसोई में भोजन तैयार करने के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री को भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता मानकों और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई। नंदी सेवा संस्थान के अनुसार ‘मां की रसोई’ उन लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी जो अपने प्रियजनों के इलाज के लिए इस अस्पताल में आते हैं और भोजन के लिए चिंतित होते हैं। औद्योगिक विकास मंत्री के अलावा इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और जगदगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास उपस्थित रहे। (भाषा इनपुट्स के साथ)

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button