उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबरमहाकुंभ

महाकुंभ 18वां दिन; मौनी अमावस्या की भगदड़ के बाद हालात सामान्य, घाटों पर स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

प्रयागराज: महाकुंभ का आज 18वां दिन है. मंगलवार-बुधवार की रात 1.30 मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि 90 लोग घायल हो गए थे. हादसा संगम नोज पर हुआ था. अफवाह के चलते मची भगदड़ में लोग जमीन पर गिर गए. इसके बाद भीड़ उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गई थी. घटना के बाद दोपहर में अखाड़ों ने महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान किया था. हादसे के बाद सीएम योगी की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया था.

वहीं घटना से सबक लेते हुए अब संगम के घाटों पर इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं. हालात पूरी तरह सामान्य हो चुके हैं. श्रद्धालु घाटों पर गुरुवार की तड़के से ही स्नान कर रहे हैं. बुधवार को 7.64 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया. वहीं मंगलवार तक कुल 19 करोड़ 94 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया था.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button