उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सीएम योगी ने की राज्यपाल के प्रति सपा सदस्यों के आचरण की निंदा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों द्वारा किये गये व्यवहार की सोमवार को निंदा करते हुए पूछा कि क्या वह आचरण संवैधानिक था।

सीएम योगी ने विधानसभा में अपने संबोधन में कहा, ‘‘राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान उनके प्रति की गई टिप्पणियां और व्यवहार क्या संवैधानिक था?’’ सत्र के पहले दिन राज्यपाल समाजवादी पार्टी के सदस्यों के विरोध के कारण अपना अभिभाषण पूरा नहीं कर सकी थीं। मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘आप संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, लेकिन संवैधानिक पदों पर बैठे गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आपका रवैया क्या है?

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान इस सदन में जो दृश्य था, उसे देखकर हम इसका सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं। जो शोरगुल था, जिस तरह की टिप्पणियां की जा रही थीं, राज्यपाल के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा था, क्या वह संवैधानिक था?

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button