उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

डीएम के निर्देशन में पेट्रोल पंपों की आकस्मिक जांच, अनियमितताओं पर होगी सख्त कार्रवाई

गाजियाबाद। जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जनपद के पेट्रोल पंपों की आकस्मिक जांच की गई। इस अभियान में अपर जिलाधिकारी (नगर) गम्भीर सिंह के निर्देशन में जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक की टीम ने 27 मार्च को कई पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया।

मोदीनगर व गाजियाबाद में हुई जांच

निरीक्षण के दौरान मोदीनगर स्थित मै० मॉडर्न सर्विस स्टेशन, मै० बजाज ऑटो मोबाइल, मै० मोदीनगर फीलिंग स्टेशन, मै० ऊषा फ्यूल सेंटर और नगर निगम गाजियाबाद क्षेत्र के मै० महादेव फ्यूल सेंटर, पांडव नगर गाजियाबाद की गहन जांच की गई।

पाई गईं अनियमितताओं पर होगी विधिक कार्रवाई

जांच के दौरान पेट्रोल पंपों पर पेयजल, हवा, शौचालय, साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं में अनियमितताएं पाई गईं। इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

डीएम के सख्त निर्देश- सभी पंप संचालक व्यवस्थाएं सुधारें

जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पेट्रोल पंप समुचित साफ-सफाई, स्वच्छ शौचालय, पेयजल और हवा की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराएं। साथ ही, बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल न देने के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए।

समय-समय पर होगी औचक जांच

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी पेट्रोल पंपों की रेण्डम आधार पर जांच जारी रहेगी। यदि किसी भी पंप पर अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो संबंधित संचालक के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जनहित में प्रशासन की मुहिम जारी

इस जांच अभियान से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन जनसुविधाओं और नियमों के पालन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को हिदायत दी गई है कि वे शासन के निर्देशों का पालन करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button