अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या: सामूहिक विवाह में 151 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, बोले विधायक- कन्यादान से बढ़कर और कोई दान नहीं

पूरा बाजार/अयोध्या,  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विकासखंड पूरा बाजार में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पूरा, तारुन, मया और नगर निगम अयोध्या के कुल 167 जोड़ों में से 151 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। अध्यक्षता करते हुए नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि योजना के माध्यम से उन परिवारों को मदद मिल रही है जो धन के अभाव में अपनी पुत्रियों का कन्यादान नहीं कर पा रहे थे।

उन्होंने कहा कि कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं है। वहीं मुख्य अतिथि गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने कहा कि कन्यादान मानव जीवन का सबसे बड़ा दान है। इस कार्यक्रम में दूल्हे को पैंट-शर्ट, गैस चूल्हा, बर्तन, बैग, और दुल्हन को साड़ी, पायल, बिछिया जैसे उपहार भेंट किए गए।

विशिष्ट अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।  उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से मिलने वाली 51000 की आर्थिक सहायता में 10 हजार का सामान, 35 हजार नवविवाहित के खातों में और 6000 खर्च के रूप में दिए जाते हैं।

इस अवसर पर विकासखंड अधिकारी पूरा अनुराग सिंह, प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, रामप्रीत वर्मा, दिनेश मिश्रा, कपिल देव वर्मा, मोनू सिंह, सुनील सिंह मुन्ना, जिला पंचायत सदस्य देवता पटेल , शोभाराम वर्मा ने भी सहयोग दिया। एडीओ समाज कल्याण  विवेक सिंह, नीरज सिंह, सौरभ सिंह, कोमल मिश्रा, ज्योति ने सभी अतिथियों, वर-वधू और उनके माता-पिता का आभार व्यक्त किया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button