उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबर

नियमों का कड़ाई से पालन कराएं, हादसों में कमी लाएं: सीएम योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिग में अधिकारियों को दिए निर्देश

कानपुर, । उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाएं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में कानपुर से जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त यातायात रविन्द्र कुमार, एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीदत्त नेमी प्रमुख रूप से शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समितियों की बैठक के साथ सभी स्कूलों-कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित जागरूकता और डिबेट कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इनमें सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने पर खास जोर दिया जाए।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button