उत्तर प्रदेशलखनऊ

आजमगढ़, बलिया समेत यूपी के कई जिलों में ATS का छापा, कई संदिग्ध हिरासत में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ( UP ATS) ने आजमगढ़, मऊ और बलिया समेत कई जिलों में संदिग्धों लोगों के ठिकाने पर देर रात छापेमारी की। इस दौरान जांच टीम ने संदिग्धों से गहन पूछताछ के बाद बलिया से तीन संदिग्धों लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, एटीएस उन लोगों की तलाश कर रही है, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (PIO) के संपर्क में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वांचल के कुछ युवा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (PIO) से संपर्क में थे।

पूछताछ के दौरान एटीएस को इसके महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिससे जांच की दिशा और तेज हो गई है। इस दौरान एटीएस ने बलिया से तीनों युवक को हिरासत में लिया है। इनके पास से पाकिस्तान से जुड़े ईमेल एड्रेस भी बरामद हुए हैं। अब यूपी एटीएस इन ईमेल एड्रेस और अन्य डिजिटल सबूतों की गहराई से जांच कर रही है।

बता दें कि इससे पहले फरीदाबाद से एक हैंडलर को खुफिया एजेंसियों ने गिरफ्तार किया, जो अयोध्या का रहने वाला था। अब्दुल रहमान अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की साजिश का हिस्सा था। वह फरीदाबाद हैंड ग्रेनेड लेने गया था और फिर उसे अयोध्या वापस आना था। हालांकि इस बीच गुजरात एटीएस की टीम ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान उसने कई बड़े खुलासे किए। उसने बताया कि राम मंदिर पर हैंड ग्रेनेड से हमले की प्लानिंग तैयार की गई थी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button