उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

जल्द ही खुलेगा स्ट्रीट फ़ूड हब,जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

लखनऊ। क्लीन स्ट्रीट फूड हब विकसित करने के लिए फूड स्ट्रीट का जिलाधिकारी विशाख जी0 ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने  गोमती नगर के आई जी पी के सामने नगर निगम द्वारा निर्मित मॉडल वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने माडल वेंडिंग जोन में क्लीन स्ट्रीट फूड हब विकसित करने के लिए सभी वेंडरों का रजिस्ट्रेशन कराते हुए उनकी ट्रेनिंग कराने के निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने नगर निगम को निर्देश दिए कि मॉडल वेंडिंग जोन में पर्याप्त साफ सफाई कराते हुए गीले और सूखे कचरे के लिए अलग अलग डस्टबिन की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही फूड वेन्डिग जोन में लाइट की व्यवस्था,सभी वेन्डर्स की दुकानों के नाम एक ही प्रकार की लिखावट में लिखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि वेंडिंग जोन के सभी वेंडरों को हाइजिन सर्टिफिकेशन की ट्रेनिंग दी जाए।

सहायक आयुक्त खाद्य को निर्देश दिया है कि फूड वेन्डिंग जोन में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के मानको अनुरूप हों। डीएम ने जनेश्वर मिश्र पार्क की पार्किंग में बने फूड स्ट्रीट का भी निरीक्षण किया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button