उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ के अपार्टमेंट में बिना एग्रीमेंट के ठहरीं विदेशी महिलाएं

6 फ्लैटों पर पुलिस की दबिश

  • संदिग्ध गतिविधियों में सक्रिय

लखनऊ। चिनहट के अपार्टमेंटों में बिना एग्रीमेंट के विदेशी महिलाएं रह रही हैं। महिला पुलिस ने दबिश देकर 6 फ्लैटों से 10 महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने जब मकान मालिकों को बुलाकर पूछताछ की तो उनको इनके काम के बारे में कुछ जानकारी नहीं थी।

पुलिस का कहना है कि विदेशी महिलाएं संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। शिकायत पर जब चिनहट स्थित शक्ति हाईट अपार्टमेंट के फ्लैट नं 304-A में चेकिंग की तो यहां थाईलैंड की महिला मिली। उसने अपना नाम कमोनवन बताया। पूछताछ में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रुकने की बात कही। जांच की गई तो अन्य फ्लैटों में भी विदेशी महिलाएं मिली। जिनसे रेंट एग्रीमेंट मांगा गया तो नहीं दिखा सकी। ये महिलाएं अर्चित नाम के व्यक्ति को रेंट देती हैं। पुलिस ने अपार्टमेंट मालिक शक्ति सिंह को कॉल किया। उसे रेंट एग्रीमेंट दिखाने की बात कहकर बुलाया।

विदेशी महिलाओं को रुकने की बात पूछी तो वह सही जवाब नहीं दे सका। शक्ति ने विदेशी महिलाओं के फ्लैट मे रेंट पर रुकने के कारण और काम की कोई जानकारी नहीं दे सका। जिसके बाद अपार्टमेंट के मालिक शक्ति सिंह, अर्चित और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी कर पैसा कमाने की शिकायत दर्ज की गई है। लखनऊ के विभूति खंड स्थित होटल में 3 दिन पहले एक विदेशी महिला का शव मिला था।

महिला उज्बेकिस्तान की रहने वाली थी। वह 2 मार्च को एक युवक के साथ होटल में रुकने आई थी। 3 दिन बाद युवक उसे होटल छोड़कर चला गया। इसके बाद वह कमरे में अकेले थी। होटलकर्मियों ने पुलिस को बताया कि महिला ने कुछ सामान मंगवाया था। मंगलवार सुबह जब सफाई वाला गया तो कमरे की बेल बजाई। काफी देर बाद दरवाजा न खुलने पर गेट मास्टर चाबी से खोला गया। जहां महिला अचेत अवस्था में मिली।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button