उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी का मौसम : आज पड़ सकती है भीषण गर्मी, बादलों की आवाजाही रहेगी जारी

लखनऊ,  तेज धूप और उमस ने रविवार को लोगों का परेशान किया। दोपहर 1:30 बजे तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गर्म हवा के थपेड़ाें का भी लोगों को सामना करना पड़ा। सुबह बादल छाए हुए थे। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। वहीं शाम को तेज हवाएं चलने पर लोगों को थोड़ी राहत मिली।

पिछले कई दिनों से चल रही नम पूर्वी हवा का प्रभाव अब खत्म हो गया है। सुबह से ही पश्चिमी हवा चल रही।फिर से भीषण गर्मी का दौर अगले कुछ दिनों में शुरू होने के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.5 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री दर्ज हुआ जो कि सामान्य से 1.8 अधिक था।

लखनऊ में बनी रहेगी बादलों की आवाजाही

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक लखनऊ में इसके आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बादल छाए रहेंगे कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कुछ इलाकों में आज बारिश की संभावना है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button