उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

कैबिनेट की बैठक आज, मकान के साथ दुकान बनाने के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज बृहस्पतिवार को कैबिनेट की बैठक होनी है। इसमें शहरी क्षेत्र में लोगों को अब मकान के साथ दुकान बनाने की भी सुविधा देने समेत कई विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी।

मकान के साथ दुकान बनाने की सुविधा देने के लिए भवन विकास उपविधि में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे कैबिनेट से मंजूरी दिलाई जाएगी। इतना ही नहीं, बेसमेंट में भी व्यावसायिक इस्तेमाल की सुविधा दी जाएगी। हालांकि इस पर अंतिम फैसला कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों के सुझाव के बाद लिया जाएगा।

प्रस्तावित भवन विकास उपविधि में 90 मीटर के भूखंड पर दुकान निर्माण की सुविधा देने और सड़क की चौड़ाई में न्यूनतम 9 से 10 मीटर तक की छूट देने, 12 मीटर चौड़ी सड़क पर व्यावसायिक इस्तेमाल की सुविधा देने और पार्किंग के लिए भी अतिरिक्त सुविधा देने का प्रावधान किया गया है। कैबिनेट में इसके अलावा जेपीएनआईसी को चलाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण को अधिकृत किया जाएगा। ताकि लखनऊ विकास प्राधिकरण इसका संचालन पीपीपी करा सके।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button