उत्तर प्रदेशगाजियाबादलखनऊ

स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश राज्य खेल 2025 का भव्य शुभारंभ

  • 500 विशेष छात्र-खिलाड़ियों ने दिखाया जोश

गाजियाबाद। स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश राज्य खेल 2025 का भव्य उद्घाटन समारोह 5 जुलाई को मोदीनगर स्थित दिव्या ज्योति ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 500 विशेष छात्र-खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आकर्षक मार्च पास्ट के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के विकलांगजन सशक्तिकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कार्यक्रम अध्यक्ष की भूमिका निभाई। आयोजन में स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला ने भी खिलाड़ियों और अतिथियों को संबोधित किया।

मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अपने संबोधन में दिव्यांगजनों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि ऐसे आयोजनों से विशेष बच्चों को समाज में आत्मविश्वास और पहचान मिलती है।

कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण, जो एक पूर्व कढर अधिकारी हैं, ने खेलों को सामाजिक समावेशन का सशक्त माध्यम बताते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुकेश शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विशेष खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं और इस आयोजन से उन्हें नई ऊर्जा मिलेगी।

इस अवसर पर दिव्या ज्योति ग्रुप आॅफ इंस्टिट्यूशन की ओर से ऋतिक जस्सर ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में हैंडबॉल, बास्केटबॉल,फुटबॉल, गोल्फ,फुटसाल, बोक्सी, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस,जूडो शामिल प्रमुख खेल।
इस आयोजन ने न सिर्फ खेल भावना को बढ़ावा दिया बल्कि समाज के प्रति समावेश और समान अवसर के दृष्टिकोण को भी मजबूती प्रदान की।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button