उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल से जुड़ी बड़ी खबर, CM योगी से मुलाकात की

लखनऊ: समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उन्होंने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की है।

सीएम योगी के ऑफिस ने पोस्ट की तस्वीर

सीएम योगी के ऑफिस ने तस्वीर पोस्ट करके जानकारी दी, “सीएम योगी से आज लखनऊ में जनपद कौशांबी के चायल विधान सभा क्षेत्र की विधायक पूजा पाल ने शिष्टाचार भेंट की।”

हालही में शिवपाल यादव ने पूजा को लेकर कही थी ये बात

हालही में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने पूजा पाल को लेकर ये बयान दिया था कि उनका हाल केशल प्रसाद मौर्य जैसा होगा। वह अब कभी पार्टी की विधायक नहीं बन पाएंगी। शिवपाल का ये बयान ऐसे समय में आया, जब हालही में सपा ने पूजा पाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया है।

कौन हैं पूजा पाल?

पूजा पाल, पूर्व विधायक राजू पाल की पत्नी हैं, जिनकी साल 2005 में हत्या कर दी गई थी। पति की हत्या के बाद पूजा ने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा हालांकि बाद में वह सपा में शामिल हो गईं। साल 2022 में वह चायल सीट से विधायक चुनी गईं।

सीएम योगी से मुलाकात चर्चा में

सीएम योगी से विधायक पूजा पाल की मुलाकात पर सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोगों के मन में सवाल है कि क्या पूजा बीजेपी ज्वाइन करने वाली हैं? हालांकि अभी इस पर पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि एक्स पर पोस्ट तस्वीर में सीएम ऑफिस की तरफ से यही कहा गया है कि ये बस एक शिष्टाचार भेंट थी।

देखना ये होगा कि आने वाले समय में विधायक पूजा पाल और सपा के बीच मतभेद किस दिशा में जाता है और बीजेपी इस मुद्दे को कैसे भुना पाती है। सारे सवालों के जवाबों का जनता भी बेसबरी से इंतजार कर रही है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button