देशबड़ी खबर

मुंबई की मोनोरेल थमी, तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित

मुंबई में तेज बारिश हो रही है। इस बीच, मुंबई के वडाला इलाके में एक मोनोरेल में तकनीकी खराबी आने के कारण वह बीच रास्ते में ही रुक गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना में मोनोरेल में सवार सभी 17 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और किसी को भी चोट नहीं आई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोनोरेल में तकनीकी खराबी के कारण वह रुक गई। फायर ऑफिसर वी.एन. सांगले ने इस बात की पुष्टि की है कि सभी 17 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद अब मोनोरेल को कपलिंग (जोड़ने) के बाद बाहर निकाला जाएगा।

महाराष्ट्र में भारी बारिश

बता दें कि महाराष्ट्र में बारिश एक बार फिर मुसीबत बन गई है। रविवार देर रात से ही राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच, मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में भीषण जलभराव हो गया। सोमवार सुबह किंग्स सर्कल इलाके में सड़कें नहर बनी नजर आईं।

सोमवार की सुबह मुंबईकरों की नींद बारिश के बीच खुली। शहर और उपनगरों के निचले इलाकों में जलभराव के कारण दफ्तरों के व्यस्त समय में यातायात धीमा रहा। रत भर और सुबह हुई भारी बारिश के बाद मध्य रेलवे मार्ग पर कुर्ला स्टेशन और पश्चिमी रेलवे नेटवर्क पर बांद्रा स्टेशन पर पटरियों पर पानी जमा हो गया। लोकल ट्रेनें कुछ देरी से चल रही हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button