उत्तर प्रदेशदेशबड़ी खबरबदायूंबरेली

दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर एनकाउंटर में ढेर, गोल्डी बरार-रोहित गोदारा गैंग के थे बदमाश

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग करने वाले दो शूटरों को पुलिस को एनकाउंटर में मार गिराया है। STF के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इनका एनकाउंटर गाजियाबाद में हुआ है। दोनों बदमाश रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गैंग के सक्रिय सदस्य थे और रविन्द्र कई घटनाओं में शामिल रहा है। मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल और काफी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।

CM योगी ने कार्रवाई का दिया था निर्देश

बता दें कि 12 सितंबर की सुबह लगभग 3.45 बजे बरेली में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की सनसनीखेज वारदात हुई थी जिसके संबंध में थाना कोतवाली बरेली पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा संज्ञान लेते हुए तत्काल खुलासे और कार्रवाई का निर्देश दिया गया था।

17 सितंबर को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और सीआई यूनिट दिल्ली की संयुक्त टीम से थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद में मुठभेड़ हुई है जिसमें दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस घटना को सुबह के 3.30 बजे के करीब अंजाम दिया गया था। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। इस घटना के सामने आने के बाद दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में बरेली के सीनियर एसपी अनुराग आर्य ने बताया था, “थाना कोतवाली, बरेली क्षेत्रांतर्गत रिटायर्ड सीओ  जगदीश पाटनी के घर पर हुई फायरिंग को लेकर पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है। परिवार की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी शामिल होंगे उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।”

गौरतलब है कि दिशा पाटनी बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। इस समय वह न्यूयॉर्क में हैं। न्यूयॉर्क फैशन वीक में उन्होंने अपनी ड्रेस से सभी का ध्यान भी खींचा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button