उत्तर प्रदेशबाराबंकीलखनऊ

EC को लेकर राहुल गांधी के गंभीर आरोपों पर ब्रजेश पाठक का तीखा जवाब, कहा- सत्ता की भूख उन्हें सोने नहीं दे रही

बाराबंकी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग जानबूझकर दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय के वोट काट रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास इसके सबूत मौजूद हैं और वे कोई हाइड्रोजन बम नहीं फोड़ रहे, बल्कि तथ्य सामने रख रहे हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने करारा जवाब दिया है।

बाराबंकी जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राहुल गांधी को “पूरी तरह डी-रेल” बताया और कहा कि सत्ता की भूख उन्हें सोने नहीं दे रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। जब चुनाव जीतते हैं तो चुनाव आयोग की तारीफ करते हैं और जब हारते हैं तो वही संस्थाएं उन्हें गलत नजर आने लगती हैं।

बृजेश पाठक ने राहुल गांधी पर तथ्यहीन आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास सिर्फ कोरी बातें हैं, कोई ठोस प्रमाण नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के पुराने कार्यकाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि “बूथ कैप्चरिंग और वोटिंग में धांधली कांग्रेस शासन की पहचान थी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में कानून का राज है और चुनाव आयोग की सख्त निगरानी में निष्पक्ष चुनाव हो रहे हैं। डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी के सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए विश्वास जताया कि जनता ऐसे बयानों को कभी स्वीकार नहीं करेगी और समय आने पर कांग्रेस को पूरे देश, खासकर बिहार में इसका जवाब मिलेगा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button