उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

पान, गुटखा, सिगरेट और तंबाकू की नहीं होगी बिक्री, UP के इस जिले के खास क्षेत्र के लिए DM का सख्त आदेश

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला प्रशासन ने शारदीय नवरात्र मेले (विशेषकर विंध्याचल) को तंबाकू-धूम्रपान मुक्त क्षेत्र घोषित किया है। क्षेत्र में पान, गुटखा, सिगरेट और सभी तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध रहेगा। एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

की जाएगी सख्त कार्रवाई

विंध्याचल में 21 व 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र मेले की शुरुआत होगी। मिर्जापुर के जिलाधिकारी (DM) पवन कुमार गंगवार ने एक आदेश में चेतावनी दी कि अगर संबंधित क्षेत्र में कहीं भी तंबाकू और धूम्रपान से संबंधित पदार्थों की बिक्री पाई गई तो संबंधित धाराओं और अधिनियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का आदेश

गंगवार ने संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करते हुए बताया कि उपरोक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और इसमें बिल्कुल भी लापरवाही न बरती जाए। उन्‍होंने मेला क्षेत्र में चाक चौबंद व्यवस्था के भी निर्देश दिए।

शारदीय नवरात्रि को लेकर उत्साह चरम पर

मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्याचल धाम में शारदीय नवरात्रि का उत्साह चरम पर है। आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से शुरू हो रही इस नवरात्रि के लिए केवल दो दिन बाकी हैं। लाखों भक्त मां विंध्यवासिनी के दर्शन को बेताब हैं।

इस बार 10 दिन की है नवरात्रि

इस बार नवरात्रि 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी, जो सामान्य नौ के बजाय दस दिनों की होगी, क्योंकि तिथि में एक दिन की वृद्धि हो रही है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button