देशबड़ी खबर

बिहार की राजनीति पर PK ने दिया बड़ा बयान, कहा- 60% से अधिक लोग चाहते हैं बदलाव, जानें और क्या कहा

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति पर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि बिहार में 60% से अधिक लोग राजनीतिक बदलाव चाहते हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा, “हमारा आकलन है कि बिहार में 60% से ज़्यादा लोग राजनीतिक बदलाव चाहते हैं। पिछले 30-35 सालों से यहां राजनीतिक वंशवाद चल रहा है, जहां लोग लालू जी के डर से नीतीश जी को और बीजेपी के डर से लालू जी को वोट देते हैं। लोग इस चक्र से बाहर निकलना चाहते हैं।”

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव की बैठकों में प्रधानमंत्री मोदी की मां के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी पर उन्होंने कहा, “राजद के नेताओं का व्यवहार उनकी कार्यशैली को दर्शाता है। वे गाली-गलौज और निंदा का सहारा लेते हैं, जो कोई नई बात नहीं है; वे उसी ढर्रे पर चल रहे हैं।”

कहां से चुनाव लड़ सकते हैं पीके?

बता दें कि प्रशांत किशोर ने संकेत दिया है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में करगहर (रोहतास) या राघोपुर (वैशाली) से मैदान में उतर सकते हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव लड़ने की दो ही जगहें सार्थक हैं- जन्मभूमि और कर्मभूमि।

जन्मभूमि के आधार पर करगहर और कर्मभूमि के आधार पर राघोपुर उनकी पसंद हो सकते हैं। किशोर ने कहा कि अगर वह चुनाव लड़ेंगे तो तेजस्वी यादव के विरुद्ध ही, अन्यथा दूसरी जगह से लड़ने का कोई मतलब नहीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार परदे के पीछे की राजनीति करते हैं और अगर कुमार खुद चुनाव मैदान में होते तो वह भी उनके विरुद्ध उतरते।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button